- तीन किलो वजन वाले फल की 3500 रुपए में हुई बिक्री अलीराजपुर (ईएमएस)। आलीराजपुर जिले के कठीवाड़ा क्षेत्र में अपने विशाल आकार और खास स्वाद के लिए प्रसिद्ध नूरजहां आम इस बार फिर चर्चा में है। अनुकूल मौसम के कारण इस सीजन में आम का अधिकतम वजन करीब तीन किलो तक दर्ज किया गया है। क्षेत्र के किसानों शिवराज जादव और भारतसिंह जादव के बगीचों में इस बार सीमित उत्पादन हुआ है, लेकिन मांग काफी अधिक बनी हुई है। बड़े आकार और दुर्लभता के कारण एक आम 3500 रुपए में बिका। मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से भी खरीदारों ने अग्रिम बुकिंग कराई है। फसल की सुरक्षा के लिए बगीचों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। यह आम अपनी गुणवत्ता और अनोखी पहचान के कारण देशभर में प्रसिद्ध है।