16-Jun-2026


इन्दौर (ईएमएस) आगामी 24 जून को शाम 5 बजे से कला प्रदर्शनी कलायात्रा 5.0 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बाल मन की कला अभिव्यक्ति और कल्पना उत्सव को सेलिब्रेट किया जाएगा। कलाकक्ष आर्ट गैलरी स्कीम नं. 140 में आयोजित इस प्रदर्शनी में 13 वर्ष तक के नन्हे कलाकारों की अनमोल अभिव्यक्ति को मंच दिया जाएगा जहां उनकी कल्पनाओं के अनुसार विभिन्न माध्यमों और रंगों से सजी इन रचनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। 28 जून तक कला प्रेमी निशुल्क दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी देख सकते हैं। आनंद पुरोहित/ 16 जून 2026