क्षेत्रीय
16-Jun-2026


सीहोर (ईएमएस) ।​आमजन की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण समाधान हेतु आज दिनांक 16.06.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने स्वयं मौजूद रहकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। ​जनसुनवाई के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 31 आवेदकगण अपनी शिकायतें लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे । प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से:- ​आपराधिक मामलों में कार्यवाही । ​पारिवारिक एवं जमीनी विवाद। पैसों का लेन-देन के विवाद । से जुड़ी शिकायतें शामिल है । ​त्वरित कार्रवाई के निर्देश जन​सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिये । विमल जैन, 16 जून 2026