राज्य
16-Jun-2026


भोपाल(ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया द्वारा उनके सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of the White Double Cross (1st Class) से अलंकृत किया गया है। इस अलंकरण से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व में विश्वास, साझेदारी और मित्रता का नया अध्याय लिख रहा है। हरि प्रसाद पाल 16 जून, 2026