क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


- - गिरोह में 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल, देवास पुलिस ने भोपाल से पकड़ा - श्रद्धालु बनकर पहुंचतीं और भीड़ बढ़ते ही पार कर देती थी सोने की चैन-मंगलसूत्र - 9 चेन, लग्जरी कार, 6 मोबाइल, नकदी सहित 50 लाख का माल बरामद - पूरा गिरोह तामिलनाडू का रहने वाला, फिलहाल दिल्ली में डाल रखा था डेरा - आगरा, ग्वालियर, शिवपुरी, जबलपुर और देवास में दिया वारदातों को अंजाम - मोबाइल फोन में मिली देशभर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमो की लिस्ट भोपाल/देवास (ईएमएस)। एमपी की देवास पुलिस ने धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर सोने की चैन सहित अन्य कीमती जेवरात चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह के सात आरोपियो को भोपाल से गिरफ्तार किया है। गैंग ने देवास में आयोजित भागवत कथा के दौरान महिला की सोने की चेन पर हाथ साफ किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला की गिरोह लग्जरी कार से आकर आयोजन में शामिल होता और फिर वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाता था। गिरोह के भागने के रास्तो का सीसीटीवी रुट मेप तैयार कर पुलिस ने गिरोह में शामिल 4 महिलाओ और 3 पुरुषो को गिरफ्तार किया है। - ऑटो में बैठकर हाइवे पर गई और लग्जरी कार से हो गये फरार मिली जानकारी के अनुसार देवास शहर में 10 जून को मंडी व्यापारी एसोसिएशन धर्मशाला में आयोजित भगवत कथा के दौरान सरोज अग्रवाल नामक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पड़ताल में कुछ संदिग्धो को राडार पर लिया गया। आगे की जांच में सामने आया कि वारदात के बाद संदेही कुछ दूरी तक पैदल गये और फिर ऑटो में सवार होकर दो किलोमीटर दूर हाइवे पर पहुंचे। हाइवे पर पहुचंने के बाद आरोपी वहॉ खड़ी अपनी लग्जरी कार में बैठकर शहर से बाहर चंपत हो गए। - तामिलनाडू की रहने वाली है गिरोह की मास्टरमांइड महिला 50 लाख का माल बरामद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की चेन बनाकर आसपास के शहरो की पुलिस को भी संदेहियो की जानकारी साझा करते हुए संयुक्त रुप से कार्यवाही शुरु की। आखिरकार देवास पुलिस को इनपुट मिला जिसके बाद भोपाल में घेराबंदी कर गिरोह में शामिल 4 महिलाओ और 3 पुरुषो सहित सात सदस्यो को दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरोह की सरगना जया पति शिवराज (55) है। गैंग के आरोपी मूल रूप से तमिलनाडु के निवासी हैं, और दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके में रह रहे थे। गिरोह के कब्जे से अब तक 9 सोने की चेन, लग्जरी कार, 6 मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब 50 लाख का माल बरामद किया गया है। - श्रद्धालु बनकर पहुंचतीं थी आयोजनो में सात दिनो में 5 शहरो में की वारदातें पुलिस के अनुसार गिरोह की महिला आरोपी कथा, प्रवचन, शोभायात्रा और मेलों में श्रद्धालु बनकर शामिल होती थीं। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ बढ़ने पर अन्य महिलाओं के गले से चेन-मगंलसूत्र सहित अन्य जेवर पार कर देती थीं। गिरोह के पुरुष आरोपी रेकी, परिवहन और चोरी का माल ठिकाने लगाने का काम संभालते थे। शुरुआती पूछताछ में पता चला है, कि गिरोह ने 3 से 10 जून के बीच आगरा, ग्वालियर, शिवपुरी, भेड़ाघाट (जबलपुर) और देवास में कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के मोबाइल फोन से देशभर में होने वाले धार्मिक आयोजनों की सूची भी मिली है। पुलिस अब अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भी यह जानकारी साझा कर रही है। अफसरो का अनुमान है की आगे जॉच में गिरोह द्वारा और भी शहरो में की गई घटनाओ का खुलासा हो सकता है। वहीं पुलिस उनका अपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है। जुनेद / 16 जून