क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


गुना (ईएमएस) पंचकल्याणक महोत्सव का गर्भकल्याणक पूर्वार्ध महोत्सव का प्रथम दिन आज ध्वजारोहण, प्रात: 5:30 बजे से होगी, मंगलाष्टक, दिग्वंदन, रक्षा मंत्र का पाठ,भगवान का नित्य अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन विधान, तद तत्पश्चात, मंगल घटयात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद आयोजन स्थल पर मंत्रोच्चार के साथ मंगल ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके उपरांत मंडप उद्घाटन, मंडल शुद्धि और मंडल प्रतिष्ठा शुद्धि आदि की मांगलिक क्रियाएं की जाएंगी। प्रात: 8 बजे जगत पूज्य मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के मंगल प्रवचन और आहारचर्या होगी। दोपहर के सत्र में 12 बजे से पुन: मांगलिक क्रियाएं प्रारंभ होंगी, जिसमें मंगलाष्टक, दिग्वंदन, रक्षा मंत्र और शांति मंत्र के पाठ के साथ पात्र शुद्धि, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा और नांदी विधान संपन्न किया जाएगा उसके बाद मंगल कलश स्थापना, शांतिकलश स्थापना, अखंड दीप स्थापना एवं विशेष पूजन एवं यागमंडल विधान की क्रियाएं संपन्न होंगी। शाम 6:00 बजे जगत पूज्य द्वारा जिज्ञासाओं का समाधान होगा, आचार्य भक्ति और देव-शास्त्र-गुरु की सामूहिक महाआरती का आयोजित किया जाएगा। रात्रि कालीन सत्र में 7:30 बजे से रंगमंच पर सौधर्म इंद्र की सभा और गहन तत्व चर्चा का मंचन होगा।सौधर्म इंद्र का आसन कम्पायमान होना, धनपति कुबेर का भव्य आगमन, अयोध्या नगरी पर रत्न वृष्टि होना तथा सर्वतोभद्र और स्वस्तिक के पावन आधार पर अलौकिक अयोध्या नगरी की सुंदर रचना का दृश्य जीवंत किया जाएगा। साथ ही अष्टकुमारियों द्वारा माता को भेंट समर्पण की जाएगी और देवियों द्वारा माता की अष्टयाम सेवा, तत्व चर्चा, माता द्वारा देखे गए सोलह स्वप्नों के दर्शन और मधुर संगीत-नृत्य के साथ गर्भ कल्याणक की आंतरिक क्रियाएं संपन्न की जाएगी। समस्त कार्यक्रम ब.ब्र. प्रदीप भैया सुयश के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न किए जाएंगे।