- लगाये सोशल मीडिया पर बदनाम कर कथित फोटो वायरल करने की धमकी के आरोप - शाहपुरा थाने और सायबर क्राइम में की शिकायत भोपाल(ईएमएस)। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अपनी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना के साथ पूर्व पत्नियों के खिलाफ शाहपुरा थाने और सायबर क्राइम में मानहानि की केस दर्ज कराने के लिये लिखित शिकायत की है। अपनी शिकायत में दंपत्ति ने पुलिस से सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर मंत्री को छोटी मूंगफली और बिना दाँत का बुड्ढा, जैसे शब्दो से संबोधित करते हुए उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। वहीं दीपक जोशी ने दो पूर्व पत्नी शिखा मिश्रा और नम्रता जोशी के खिलाफ शिकायत करते हुए दोनों पत्नियों पर व्हाट्सएप ग्रुप में उन्हें बदनाम और चरित्र खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जोशी की तीसरी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा दोनों महिलाएं खुद को दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा करती हैं। व्हाट्सएप और फेसबुक से फोटोस क्रॉप करके फोटो वायरल करने की धमकी दे रही हैं। दीपक जोशी ने सायबर सेल, डीजीपी कैलाश मकवाना और शाहपुरा थाने के प्रभारी को शिकायत दर्ज कराई है। दोनों महिलाएं व्हाट्सएप और फेसबुक पर मूंगफली दीपक जोशी नाम का ग्रुप संचालित करती हैं। दंपत्ति ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और सायबर एक्ट की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के साथ ही दंपत्ति ने तकनीकी साक्ष्य भी पुलिस को सौपें है, जिसके आधार पर आगे की जॉच शुरु कर दी गई है। जुनेद / 16 जून