क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


बस्ती(ईएमएस)। कोतवाली थाना क्षेत्र के माली टोला में अपने पिता के घर पर रह रही संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के लड़ुआ महुआ झुगिया गांव में तौफीक अंसारी के साथ व्याही सायमा खातून ने पति के द्वारा मिल रही धमकियों से अपने और नात रिश्तेदारों के रक्षा की गुहार लगाई है। एसपी को दिये पत्र में सायमा खातून ने कहा है कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है और मामला अदालत में लम्बित है। उसके पति जबरिया सुलह के लिये दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि सुलह नहीं करोगी तो तुम्हारी बहन सानिया खातून और उसके नाबालिग लड़के मो. अमान को घसीटते हुये बखिरा ले आयेंगे। तौफीक अंसारी ने उसके बहन को भद्दी-भद्दी गालियां और धमकियां भी दी। सायमा खातून ने कहा है कि ससुराल में उत्पीड़न के कारण वह अपने मायके मालीटोला में रह रही है। दहेज उत्पीड़न और खर्चा का मुकदमा चल रहा है। उसके पति द्वारा जबरिया सुलह का दबाव बनाने के साथ ही धमकियां दी जा रही है जिससे वह और उसका परिवार काफी डरा हुआ है। उसने एसपी को पत्र देकर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई और अपने और नात रिश्तेदारों के रक्षा की गुहार लगाई है।