क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


धार (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर अपनी नियुक्ति के बाद युवा संवाद हेतु पहली बार नगर में पधारे थे इस अवसर पर उनका स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं द्वारा मंच लगाकर जगह-जगह भव्य स्वागत सम्मान किया । तत्पश्चात अगले दिन मंगलवार को प्रातः भोजशाला में दर्शन पूजन हेतु पधारे थे जहां पर हनुमान चालीसा का पाठ कर मां सरस्वती की आरती उतारी। तत्पश्चात् वहां से नगर की नानेवाड़ी स्थिति जूना गुजराती दर्जी समाज धर्मशाला पहुंचे जहां पर नगर के समस्त जूना गुजराती दर्जी समाज जनों द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया ।कार्यक्रम मे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ,कड़छा ट्रस्ट समाज अध्यक्ष अमित चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जय सूर्या, नगर मंडल अध्यक्ष द्वय विशाल निगम एवं जयराज देवड़ा, भाजपा जिला महामन्त्री देवेंद्र सोनाने , दर्जी समाज अध्यक्ष घनश्याम परमार मंचासीन थे । सर्वप्रथम शुरुआत में गुरु श्री टेकचंद जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनो ने बारी बारी से मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया जिसे पाकर अतिथि गदगद हो गए । स्वागत भाषण डा. रमाकांत मुकुट ने दिया अपने उद्बोधन में श्री टेलर ने कहा कि वह समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं समाज मे किसी प्रकार का किसी को कोई कार्य हो तो वह उसे पूर्ण करने के लिए तत्पर है चुंकि पूरे प्रदेश का दर्जी समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ हमेशा रहता है अतः पार्टी भी समाज के सम्मान का पूरा-पूरा ध्यान रखती है इसी दिशा में दर्जी समाज के कई महानुभावों को अनेक पदों पर पार्टी ने सम्मान दिया है । कार्यक्रम का संचालन राजेश डाबी ने किया कार्यक्रम के पश्चात श्री टेलर राजवाड़ा स्थित समाज के धीरज चौहान,मनीष चौहान के घर पहुंचे जहां उनका स्वागत और सम्मान किया गया तत्पश्चात वे समाज के ही मीसाबंदी स्वर्गीय श्री प्रहलाद सोलंकी के घर भी पहुंचे जहां पर श्री टेलर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पत्नी को साल श्रीफल भेंट किया और उनका सम्मान किया उक्त आयोजनों के अवसर पर सभी समाज जन उपस्थित थे ।