क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन कार्यालय नगरपालिका परिषद पिपरिया परिसर में किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जून 2026 से 18 जून 2026 तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में जनकल्याण कार्य योजना अंतर्गत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रबल अरजरिया ने बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नल-जल योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), कृषि कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न विभागों की राज्य एवं केंद्र शासन की कल्याणकारी योजनाओं अंतर्गत पंजीयन एवं निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। उक्त शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को योजनांतर्गत स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पंजीयन कराया।