क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


समाजजनों ने दी शुभकामनाएं राजनांदगांव (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को नई दिशा देते हुए समाज के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता महेन्द्र वैष्णव (पुरैना) को महासभा के प्रदेश महासचिव पद पर निर्वाचित किया गया है। उनके इस निर्वाचन से वैष्णव समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। श्री वैष्णव लंबे समय से समाजहित के कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व, कार्यशैली एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठजनों, युवाओं एवं वैष्णव बंधुओं ने उनके निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर महेन्द्र वैष्णव ने कहा कि यह सम्मान और जिम्मेदारी केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि समस्त वैष्णव समाज के विश्वास, सहयोग एवं आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वैष्णव बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं समाजोपयोगी बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी समाजजनों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज के विकास, शिक्षा, संस्कार, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक एकता के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के प्रदेश महासचिव पद पर निर्वाचित होने पर मैं समाज के सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वैष्णव बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान आप सभी के विश्वास, सहयोग एवं आशीर्वाद का परिणाम है। आपके स्नेह और समर्थन से मुझे समाज सेवा का यह अवसर प्राप्त हुआ है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि समाजहित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा।