16-Jun-2026


- नईम 4 दिन की एटीएस रिमांड पर भोपाल (ईएमएस) । देशविरोधी गतिविधियों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मोहम्मद फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि नईम अब्दुल्ला को 4 दिन के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड की रिमांड पर सौंप दिया। एटीएस ने अदालत को बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी नईम से पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। जांच एजेंसी उससे नेटवर्क, डिजिटल संपर्कों, विदेशी कनेक्शन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में पूछताछ करेगी। इस मामले में अब तक भोपाल से मोहम्मद फराज, देवबंद से नईम अब्दुल्ला, राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव और धार से हाजी अजहर की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं हरियाणा के नूंह से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। एटीएस पूरे नेटवर्क, डिजिटल रिकॉर्ड, विदेशी संपर्कों और आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है। जुनेद/16 जून2026