गुरुग्राम(ईएमएस)। राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अपराध शाखा टीमों ने 800 से अधिक संदिग्धों के दस्तावेज चेक किए। इस दौरान 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी बांग्लादेश बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में घुसे और अब गुरुग्राम में रह रहे थे। पुलिस अब इन सभी को डिपोर्ट कराएगी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जा रहे हैं या जो भारत में वैध रूप से निवास करने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं पा रहे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विनोद उपाध्याय / 16 जून, 2026