राज्य
25-May-2024
...


जबलपुर, (ईएमएस)। संस्कारधानी में अच्छी बारिश और प्रत्येक घरों में खुशहाली आए की कामना को लेकर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने शहर के प्रमुख जलाशयों में से एक परियट जलाशय के किनारे भगवान इन्द्र देव का पूजन अर्चन किया और शहर की सुख, समृद्धि के लिए भरपूर वर्षा की प्रार्थना की। इस अवसर पर विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने परियट जलाशय का सघन अवलोकन किया एक छोर से आखरी छोर तक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की। विधायक ने परियट जलाशय के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक सुधार कार्य कराने के भी निर्देश दिए। केन्ट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने बताया कि शहर में मानसून का सीजन आने वाला है। उन्होंने कहा कि मनसून के तहत् लगातार अच्छी बारिश हो और सभी घरों में खुशहाली बनी रहे हेतु भगवान की विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए प्रार्थना की। इस अवसर पर निगमाध्यक्ष रिंकू विज, जलप्रभारी एवं पार्षद दामोदर सोनी, पार्षद निशांत झरिया, अनुराग दहिया, संतोषी ठाकुर, सावित्री शाह, पुष्पराज सिंह सेंगर, कैलाश रजक आदि उपस्थित रहे। कादरखान // मोनिका // २५ मई २०२४ // ०९.००