क्षेत्रीय
24-Dec-2024
...


गिरिडीह(ईएमएस)। बगोदर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सोमवार को घटी दुष्कर्म की घटना के आक्रोश में मंगलवार को सैकड़ों स्कूली व कॉलेज की छात्राएं सड़क में उतर इंसाफ की गुहार लगायी। मंगलवार दोपहर ढाई बजे बगोदर बस पड़ाव में घाघरा साइंस कॉलेज के सैकड़ों छात्राएं जुटी और पूरे बगोदर बाजार में बलात्कार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन की।इस आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल छात्राएं बलात्कार पीड़िता को न्याय दो, बलात्कारी को फांसी दो, महिला हिंसा पर रोक लगाओ, वीं वांट जस्टिस सरीखे गगनभेदी नारे लगाये। वहीं दोपहर बाद शाम साढ़े तीन बजे बगोदर हाइ स्कूल, नावाडीह, मँझिलाडीह, अंबाडीह, जरमुने, अडवारा गांव की सैकड़ों छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक मार्च निकाला जो सरिया रोड से पुरानी जीटी रोड चौराहा, थाना चौक होते हुए बगोदर बस पड़ाव पहुंचा और बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। इस आक्रोश प्रदर्शन मार्च में छात्राओं के साथ पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो और जरमुने पूर्वी पंचायत समिति सदस्या प्रियंका साव भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि बगोदर की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक है। इस घटना ने मानवता को बेहद शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी पीड़िता व उनके परिजनों के साथ है। उन्होंने पीड़िता के न्याय के लिए दोषी व अपराधिक व्यक्ति को कानूनन कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। मार्च में शामिल छात्राओं में थीं शामिल इस मार्च कार्यक्रम में लवली कुमारी, पूजा कुमारी, मनिता कुमारी, आशा कुमारी, ललिता कुमारी, प्रमिला कुमारी, लीलावती कुमारी, प्रेमा कुमारी, संजू कुमारी, संगीता कुमारी, फूल कुमारी, मंजू कुमारी, कौशल्या कुमारी, बनीता कुमारी, सरिता कुमारी, सरोज भारती, पूनम कुमारी, गीतांजलि कुमारी, दिव्या कुमारी, नीरू कुमारी, गीतांजलि कुमारी, शालिनी कुमारी, संजू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, श्वेता कुमारी, विनीता कुमारी, सृष्टि कुमारी, शिवानी कुमारी, अनीता कुमारी, रुखसार परवीन, गीता कुमारी, संजना कुमारी, मधु कुमारी, अंशु कुमारी, सुनीता कुमारी, सानिया परवीन, अलका कुमारी, गूंजा कुमारी, खुशबू कुमारी, अंजलि कुमारी, किरण कुमारी, बबीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुषमा कुमारी, सीमा कुमारी, नीतू कुमारी, पूनम कुमारी, जयंती कुमारी, नीलम कुमारी, संतोषी कुमारी, पूनम कुमारी, पूजा कुमारी, सपना कुमारी, संगम कुमारी, पिंकी कुमारी, गीता कुमारी, निशा कुमारी, नीलम कुमारी, स्वीटी कुमारी, नीलू कुमारी, कोमल कुमारी, नेहा कुमारी, निशा कुमारी, कुमकुम कुमारी, काजल कुमारी, ऋतु कुमारी, सरिता कुमारी, संजना कुमारी, आंचल कुमारी, सुरुचि कुमारी, पूजा कुमारी समेत कई अन्य शामिल थी। राजेश कुमार/ ईएमएस/ 24 दिसम्बर 2024