जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत गौतम नगर महाराजपुर में अज्ञात चोर ने एक टपरे का ताला तोड़कर गुटखा, सिगरेट, पान बाहर, सुपारी लगभग 15 हजार रुपए का सामान और नगदी रुपए चोरी कर ले गए| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम नगर महाराजपुर निवासी 33 वर्षीय रामगोपाल साहू अपने भाई लोकराम साहू के साथ महाराजपुर रिछाई मोड़ पर पान का टपरा लगाता है| गत सुबह लगभग 7 बजे रामगोपाल ने अपना पान का टपरा खोला और रात में लगभग 10.30 बजे बंद करके अपने घर चला गया था| दूसरे दिन सुबह लगभग 7 बजे लगभग टपरे आकर देखा तो टपरा का सेंटर लॉक एवं ताला टूटा था| टपरे के अंदर रखे राजश्री, गुटखा, सिगरेट, पान बहार, सुपारी तथा कुछ नगदी रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए| लगभग 15 हजार रूपये का सामान अज्ञात चोर ले गए| सुनील साहू / मोनिका / 28 मार्च 2025/ 5.06