फिरोजाबाद (ईएमएस) जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद के तत्वाधान में रविवार को महर्षि भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा पूरे धूमधाम के साथ निकाली गई।शोभायात्रा के संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ एवं अध्यक्ष पंडित तरुण उपाध्याय के नेतृत्व में निकाली गई। सर्वप्रथम रसूलपुर स्थित राजा दाल मिल के समीप शिव बजरंग वाटिका में भगवान परशुराम के स्वरूप द्वारा शिवजी की आराधना की गई उसके उपरांत वे अपने डोले पर सवार हुए। सर्वप्रथम सदर विधायक मनीष असीजा एवं फिरोजाबाद के डीएम द्वारा तथा एसएसपी फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित तथा जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा भगवान परशुराम जी के स्वरूप की आरती की गई। उसके उपरांत शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया।सबसे आगे डोले में भगवान गणेश जी विराजमान थे उनके पीछे राधा कृष्ण का नृत्य, काली अखाड़ा,हनुमान जी के नृत्य की झांकी, शिवजी के परिवार की झांकी, उसके बाद 501 महिलाएं पीली साड़ी में प्रभु के जयकारे के साथ भगवान परशुराम की जय के जयकारे के साथ चल रही थी। जिनका नेतृत्व महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथिलेश वशिष्ठ तथा नगर अध्यक्ष पंडित रिचा दिक्षित द्वारा किया जा रहा था। युवाओं का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष पंडित प्रदीप शर्मा गुड्डा तथा युवा जिलाध्यक्ष पंडित गोपाल दुबे तथा महानगर युवा के अध्यक्ष अनुराग रावत द्वारा किया जा रहा था। रास्ते में लोगों द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा था। भगवान परशुराम की आरती उतारी जा रही थी। राजा दाल मिल से प्रारंभ होकर शोभायात्रा नालबंद चौराहे पर, राधा कृष्ण मंदिर,छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड, बर्फ खाना चौराहा, डाकखाना चौराहा होते हुए अग्रसेन चौक पर पहुंचकर रामलीला स्थित महर्षि भगवान परशुराम जी के शिविर पर जाकर संपन्न हुई। उसके उपरांत शिविर में भगवान परशुराम जी की आरती हुई और सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया शोभायात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तेद रहा। शोभायात्रा में पंडित विकास दुबे,पंडित सीताराम शर्मा, सरोज शर्मा, लक्ष्मण तिवारी,राजेश तिवारीं, उमाकांत पचौरी,सुनील वशिष्ठ,दुजेंद्र मोहन शर्मा, योगेंद्र मोहन शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, रमा शर्मा,मीरा शर्मा, लता शर्मा, पुष्पा शर्मा ,यश दुबे,मधु शुक्ला, संजय पाराशर लंकेश, प्रेम शंकर शर्मा, मुकेश गॉड, कृष्णकांत शर्मा कन्हैया, रिचा वशिष्ठ, साक्षी शर्मा,मीनाक्षी मिश्रा, लवली मिश्रा, कीर्ति शर्मा, रेखा शर्मा, राखी तिवारी, रिंकी वशिष्ठ,प्रीती उपाध्याय,गौरी शर्मा,रश्मि शर्मा,आशीष मिश्रा, आशीष शर्मा,अतुल उपाध्याय,सिद्धार्थ नागर, भारत शर्मा,दीपक शर्मा,सिद्धार्थ मिश्रा, प्रतीक्षा शर्मा, मिथिलेश शर्मा,अवनीश कुमार तेंगुरिया गामा, प्रदीप शर्मा, अश्वनी शर्मा, आशीष दीक्षित, मोहित शर्मा, राकेश तेगुरिया, राघवेंद्र तेगुरिया टैनी आदि लोग उपस्थित थे। ईएमएस