राज्य
12-May-2025


इन्दौर (ईएमएस) एक महिला डाक्टर ने मनचले मरीज से परेशान होकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। मनचला मरीज महिला डॉक्टर को लंबे समय से परेशान कर रहा था आखिरकार महिला डॉक्टर ने अब पुलिस की शरण ली हैं। भंवरकुआं थाना पुलिस के अनुसार ने तीस वर्षीया पीड़िता महिला डाक्टर जिनका गणेश नगर में क्लिनिक है ने मनचले गौरव नाहर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते बताया कि गौरव मेरे क्लिनिक पर इलाज कराने आया था उसके बाद से वह आये दिन किसी न किसी बहाने उन्हें बार बार फोन लगाने लगा परेशान होकर उन्होंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके कुछ समय बाद गौरव आते जाते बुरी नियत से उनका पीछा करता एंव दोस्ती करने का मेसेज कर उन्हें परेशान करने लगा। पुलिस ने गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आनन्द पुरोहित/ 12 मई 2025