क्षेत्रीय
21-May-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। देहात क्षेत्र के नजीराबाद थाना इलाके मे कुंए में डूबने से हुई 5 साल के मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने जॉच में कुंए मालिक की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मर्ग जॉच के दौरान पुलिस ने मासूम की राज की मां बैजयंती बाई अहिरवार और उसके पति इंदर सिंह अहिरवार के बयान दर्ज किए। पति-पत्नी ने बताया की वह विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सांगोल में रहते हैं, उनके दो बेटे हैं। इन दिनो वह ग्राम तिलोनिया नायसमंद में उधम सिंह अहिरवार के खेत पर मजूदरी करने आये थे। खेत में एक बिना मुंडेर का कुंआ था। 11 मई की सुबह करीब 1 बजे बैजयंती बाई अहिरवार कुएं से पानी निकालने गई थी। उसी दौरान उनके पीछे-पीछे आया बेटा राज अहिरवार कुंए में गिर गया। बताया गया है कि कुएं के आधे हिस्से में पानी भरा हुआ था, जबकि आधा सूखा हुआ है। राज उस हिस्से में गिरा जहां पर पानी नहीं था। उसे बाहर निकाल कर तुरंत ही इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल के डॉक्टरो ने इलाज के दौरान रात करीब 8 आठ उसकी हालत गंभीर बताते हुए हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। हमीदिया अस्पताल में लगभग एक घंटा चले इलाज के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया था। जॉच के आधार पर पुलिस ने उधम सिंह अहिरवार के खिलाफ बिना मुंडेर का कुंआ रखने पर मामला दर्ज किया है। जुनेद / 21 मई