राज्य
24-May-2025


भोपाल (ईएमएस)। देश में मध्य प्रदेश पहला राज्य है। यहां के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को आईपीएस बनने के लिए 28 साल का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि कर्नाटक में 2012 बैच के अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नति मिल चुकी है। मध्य प्रदेश में 1997 बेच के अधिकारी प्रतीक्षा सूची में बने हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में 1997 बैच हिमाचल में 2000 का बैच दिल्ली में 2001का बैच तमिलनाडु में 2002 का बैच महाराष्ट्र में 2004 का बैच उत्तराखंड में 2005 का बैच तथा पश्चिम बंगाल में 2009 के बैच तेलंगाना, गुजरात और आंध्र प्रदेश में 2010 तथा कर्नाटक के राज्य पुलिस सेवा के 2012 बैच के पुलिस अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग के लिए पदोन्नति मिल रही है। मध्य प्रदेश में निर्धारित समय पर काडर का रिव्यू नहीं होने के कारण अन्य राज्यों की तुलना में यह असंतुलन बढ़ता ही जा रहा है। मध्य प्रदेश के राज्य सेवा के पुलिस अधिकारियों में पदोन्नति को लेकर नाराजी देखने को मिल रही है। म। प्र। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को 25 वर्ष से अधिक सेवा करने के बाद केवल एक पदोन्नति मिल पा रही है। मध्य प्रदेश में पुलिस का स्ट्रक्चर पूरी तरह से गड़बडडाया हुआ है। जिसके कारण राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अन्य राज्यों की तुलना में बहुत पीछे चल रहे हैं। अन्य राज्यों मे समय-समय पर केडर रिव्यू हो जाने के कारण समय-समय पर पदों में वृद्धि होती है। मध्य प्रदेश इस मामले में सबसे पिछड़ा हुआ राज्य है। मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारियों को आईएएस का अवार्ड मिल चुका है। वहीं 1997 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को आईपीएस का अवार्ड नहीं मिल पाया है। जबकि दोनों संवर्ग में एक साथ नियुक्ति हुई थी। एसजे / 24 मई 25