नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश और कम तापमान के चलते मई में भीषण गर्मी और नौतपा के आसार कम हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी विक्षोभ और नमी के कारण बारिश जारी रहने की उम्मीद जताई है। पिछले 15 सालों में 6 साल ऐसे हैं, जिनमें नौतपा की स्थिति देखने को नहीं मिली है। अब इस साल भी नौतपा के आसार नहीं हैं। राजधानी दिल्ली का मौसम लगातार करवट लेता नजर आ रहा है। हाल ही में दिल्ली में जमकर आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। इसके बाद दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। मई महीने में अब कुछ ही दिन बाकी है। लेकिन अभी तक मई में दिल्ली वालों को लू का सामना नहीं करना पड़ा है। इस बार नौतपा भी बेअसर है। मई महीने में नौतपा का असर देखने के आसार बेहद कम हैं। मई में दिल्ली के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली और यहां समय-समय पर बारिश होती रही है। ऐसे में भीषण गर्मी से दिल्ली वाले अभी बचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी नौतपा दिल्ली में असर नहीं दिखाएगा। पिछले 15 सालों में 6 साल ऐसे निकले हैं, जब-जब लू की स्थिति देखने को नहीं मिली है। अब इस साल भी ऐसे ही आसार इस साल के बन रहे हैं। साल 2011 से अब तक के सालों में लू बेहद कम चली है। इनमें 2011 में एक दिन भी लू नहीं चली। साल 2012 में 1 दिन, साल 2013 में 1 दिन, साल 2014 और 2015 में 0 दिन, साल 2016 में 2 दिन, साल 2017, 2018, 2019 में 1 दिन, साल 2020 में 3 दिन, साल 2021, 2022, 2023 में 0 दिन और साल 2024 में 6 दिन लू चली। वहीं इस साल अभी तक एक भी दिन लू नहीं चली है। इसलिए कहा जा रहा है कि इस साल भी नौतपा नहीं होगा। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली /ईएमएस/24/ मई /2025