व्यापार
नई दिल्ली(ईएमएस)। चांदी के दाम शुक्रवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 1 किलो चांदी का भाव 610 बढक़र 1,05,285 प्रति किलो पर पहुंच गया है। इससे पहले चांदी का भाव 1,04,675 प्रति किलो था। हालांकि सोने के दाम में गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,018 घटकर 97,145 पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 98,163 प्रति 10 ग्राम थी। सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 ऑल टाइम हाई बनाया था। विनोद उपाध्याय / 06 जून, 2025
processing please wait...