क्षेत्रीय
10-Jul-2025


रांची(ईएमएस)।रांची के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक गुरुवार को हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता शामिल हुए।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा और मंत्री मुकेश महालिंग ने भी इसमें शिरकत की। इसके अलावा पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने किया। बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुलदस्ता और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। मुख्य मंच पर अमित शाह के एक तरफ हेमंत सोरेन और दूसरी तरफ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी बैठे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी मंच पर मौजूद रहे। बैठक में कुल 68 प्रतिनिधि हिस्सा लिया। कर्मवीर सिंह/10जुलाई/25