क्षेत्रीय
10-Jul-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। श्रवण मास के पावन पर्व पर जिला साहू सभा शिवपुराण कथा का आयोजन कर रहा है। शुक्रवार से साहू समाज मंगल भवन सिवनी रोड पर यह धार्मिक आयोजन होगा। गुरुदेव पीयूष महाराज के सानिध्य में राष्ट्रीय कथा वाचक श्री श्री अभिषेक जी महाराज के मुखारबिंद से यह कथा होगी। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा निकलेगी। सात दिनी आयोजनमें प्रतिदिन प्रात: 9 से 11 बजे शिव रुद्र अभिषेक होगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री शिव पुराण कथा होगी। ईएमएस/मोहने/ 10 जुलाई 2025