सेनडियागो (ईएमएस)। महिला रेसलर निक्की बेला अब डब्ल्यूडब्यलूई रेसलर रिया रिप्ले के साथ आना चाहती है। निक्की स्टार रेसलर जॉन सीना की पुरानी गर्लफ्रेंड रही हैं। निक्की का मानना है कि रिया रिप्ले के साथ उनकी जोड़ी कमाल कर सकती है। निक्की का मानना है कि रिया में उन्हें अपने और पेज के जोड़ी की झलक दिखती है। साथ ही, उन्हें लगता है कि रिया के साथ उनकी कहानी दर्शकों को पसंद आएगी। निक्की का मानना है कि रिया रिप्ले में बहुत क्षमता है। वह उनके साथ मिलकर कुछ विषेश कर सकती हैं। निक्की ने कहा, मेरी सबसे बड़ी इच्छा रिया रिप्ले के साथ रेसलिंग करने की है। उन्होंने आगे कहा कि रिया उन्हें पेज की याद दिलाती हैं। जैसे पेज का किरदार जानदार था, वैसा ही कुछ रिया में भी नजर आता है। निक्की ने यह भी कहा कि रिया के साथ उनकी जोड़ी उन्हें रोंडा राउजी और अपनी जोड़ी की याद दिलाती है, जिसमें उनकी बहन ब्री भी शामिल थीं। निक्की को लगता है कि हील वाली भूमिका में वह रिया के साथ जबरदस्त काम कर सकती हैं। उनके अनुसार, रिया में कई परतें हैं और निक्की की भूमिका उन परतों को आगे लाना है। निक्की का मानना है कि रिया के बारे में अभी भी बहुत कुछ जानना शेष है। निक्की ने कहा मुझे लगता है कि हम रिंग में बदलाव पैदा कर सकते हैं। हमारी कहानी अलग, ताजा और मजेदार हो सकती है। इसका मतलब है कि निक्की को लगता है कि वे दोनों मिलकर दर्शकों को एक शानदार मुकाबला दे सकती हैं। निक्की का टेलीविजन पर प्रसारित सिंगल्स मैच अक्टूबर 2018 में इवोल्यूशन प्रीमियम लाइव इवेंट में हुआ था। उस मैच में उन्होंने रोंडा राउजी को डब्ल्यूडब्लयू ई रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी हालांकि वह उस मुकाबले में हार गईं थीं। उस मैच में उनकी बहन ब्री बेला भी उनके साथ थीं। ईएमएस 20 जुलाई 2025