खेल
02-Aug-2025


ओवल (ईएमएस)। भारत ने ओवल टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट दिया है। शनिवार के आखिरी सेशन में इंग्लैंड ने समाचार लिखे जाने तक बिना नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली और बेन डकेट नाबाद हैं। इससे पहले भारत ने यशस्वी के शतक और आकाश-जडेजा-सुन्दर की फिफ्टी की बदौलत दूसरी पारी में 396 रन बनाये। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 चौके और 6 छक्के के सहारे 53 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 118 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि आकाश दीप ने 66 और रवींद्र जडेजा ने 53 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने 5 विकेट झटके। गस एटकिंसन को 3 और जिमी ओवर्टन को 2 विकेट मिला। शुक्रवार को इंग्लैंड पहली पारी में 247 रन पर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड को पहली पारी में 23 रन की बढ़त मिली। भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। सुबोध\०२\०८\२०२५