वाराणसी (ईएमएस)। वाराणसी में 19.70 करोड़ की लागत से अत्यधिक पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। इस संदर्भ में स्टाम्प शुल्क और पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इसका भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया वाराणसी तथा पूर्वांचल के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है। इस पुस्तकालय में कला, इतिहास, विज्ञान इत्यादि से जुड़े हजारों ग्रंथो का संग्रह होगा। इस जनपद पुस्तकालय से शिक्षक, अनुसन्धान कर्ता, शोधकर्ता,विद्यार्थी सभी लाभान्वित होंगे। इस पुस्तकालय का निर्माण वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा एल टी कॉलेज के प्रांगड़ में किया जायेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रांगड़ में वाराणसी प्रवास के दौरान स्वामी विवेकानंद कई बार ठहरे थे। इसलिए इस पुस्तकालय का नाम स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय रखा जायेगा। इस पुस्तकालय में एक वाचनालय का भी निर्माण होगा जो अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। राज्यमंत्री नें कहा कि स्वामी विवेकानंद नें 11सितम्बर, 1893 को शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में हिन्दू धर्म पर ओजस्वी भाषण दिया था। उनके भाषण के कुछ प्रमुख अंशो को पुस्तकालय में प्रदर्शित एवं संरक्षित किया जायेगा, जिससे नई पीढ़ी प्रेरणा लेकर अपना मार्ग प्रशस्त करेगी। डॉ नरसिंह राम,23 अगस्त 2025