राज्य
05-Sep-2025
...


इन्दौर (ईएमएस) पूरे भारत में पूरे समय दिखाई देने वाला पहला और साल का दूसरा चंद्रग्रहण कल 7 सितंबर की मध्य रात्रि को होगा। खगोलविदों के अनुसार दिनांक 7 - 8 सितंबर 2025 को पूर्ण चन्द्र ग्रहण की यह अद्भुत खगोलीय घटना हो रही है। भारतीय समय के अनुसार पूर्ण ग्रहण का प्रारंभ कल 7 सितंबर 2025 को रात्रि 09:56:08 बजे शुरू होगा। मध्य की स्थिति मध्यरात्रि 11:41:08 बजे पर होगी। इस समय चन्द्रमा का 136.8 प्रतिशत भाग पृथ्वी की छाया से ढंका दृष्टिगोचर होगा अर्थात् पूर्ण ग्रहण की स्थिति दृष्टिगोचर होगी। ग्रहण के मोक्ष की स्थिति दिनांक 8 सितंबर 2025 को रात्रि 01:26:08 बजे पर होगी। यह ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। खगोलविदों के अनुसार यह पूर्ण चन्द्र ग्रहण अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, आस्ट्रेलिया, एशिया, हिन्द महासागर व यूरोप में भी दिखेगा। चन्द्र ग्रहण की स्थिति में पृथ्वी, सूर्य तथा चन्द्रमा के मध्य में होती है तथा पूर्ण ग्रहण की स्थिति में पृथ्वी की छाया से चन्द्रमा का पूर्ण भाग ढकता है। इसीलिए इसे पूर्ण चन्द्र ग्रहण कहते हैं। आनन्द पुरोहित/ 05 सितंबर 2025