जयपुर (ईएमएस)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा स्थापित हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण किया। ये हाई मास्ट लाइटें वरूण सागर रोड़़ स्थित टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, घाटी वाले बालाजी मंदिर परिसर, रामप्रसाद घाट तथा सावित्री चौराहा पर लगाई गई हैं। देवनानी ने कहा कि इन हाई मास्ट लाइटों की स्थापना से क्षेत्रवासियों को रात्रिकालीन समय में बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा तथा यातायात और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर समुचित प्रकाश सुविधा प्रदान होने के साथ स्थानीय सुरक्षा और सौंदर्य को भी बढ़ावा मिलेगा। अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 8 सितम्बर 2025