08-Sep-2025


शाहजहांपुर (ईएमएस)। यूपी के शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में रविवार रात हाईवे पर हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक तिलहर थाना क्षेत्र के गांव नरसू नगला निवासी सुनील वर्मा (35) और वेदपाल वर्मा (28) दोनों चचेरे भाई थे। दोनों रविवार को मछली का शिकार करने बरेली मोड़ गए थे। रात करीब 11ः30 बजे दोनों बाइक से घर लौ जा रहे थे। हाईवे स्थित भेदपुर टाटा किसान केंद्र के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। जितेन्द्र 08 सितम्बर 2025