राज्य
09-Sep-2025


श्रमिक परिवारों को बड़ी सौगात, सीएम डॉ. मोहन ने ट्रांसफर की 175 करोड़ की राशि, कहा भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को श्रमिक परिवारों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए संबल योजना की 175 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि नहीं, कठिन दौर में मदद है। संबल योजना सच्चे अर्थों में हमारे जीवन का एक बड़ा सहारा है। सीएम डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को श्रमिक परिवारों के खातों में संबल योजना की राशि ट्रांसफर की। उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से 175 करोड़ रुपए खातों में भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरों की सहायता करने के मामले में संबल योजना, श्रम विभाग की अद्वितीय योजना हैं। 2018 से अभी तक कुल 60 हजार 866 प्रकरण में 7000 करोड़ से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है। प्रदेश में 1 करोड़ 77 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिक है और पंजीयन की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज 7953 हितग्राहियों के खाते में संबल योजना के माध्यम से 175 करोड़ राशि पहुंची है। आज के दौर में जब दुनिया के सामने भारत ने अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, यह हम सबके लिए प्रेरणादायी है। संबल योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड श्रमिक को आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख, स्थाई विकलांगता पर 2 लाख, दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख और सामान्य मृत्यु पर भी 2 लाख रुपए और अंत्येष्टि के लिए 5000 की राशि दी जाती है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि यह सहायता राशि नहीं, कठिन दौर में मदद है। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान योजना के माध्यम से 5 लाख तक का बीमा कवर करने का प्रयास किया। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगा। संबल योजना सच्चे अर्थों में हमारे जीवन का एक बड़ा सहारा है। विनोद/ 9‎ सितम्बर/2025