क्षेत्रीय
12-Sep-2025
...


- पति के साथ पीड़ित महिलाओं के वीडियो बनाने का इंतेजाम करती थी पत्नि - फाइनेंस कंपनी की आड़ में दंपत्ति ने कई और लोगो से की है ठगी, कई पीड़ित सामने आये भोपाल(ईएमएस)। बागसेवनिया थाना इलाके में शातिर दंपत्ति द्वारा दो महिलाओ को शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म कर अशलील वीडियो बनाने के साथ ही दोनों महिलाओं से 40 लाख और 45 लाख रुपए हड़पने के मामले में कई चौकांने वाले खुलासे हो रहे है। आरोपी पति फिलहाल पुलिस गिरफ्त में है, जबकि पत्नि बच्चे को साथ लेकर फरार हो गई है। पति ने पुलिस को बताया की इस साजिश में उसकी पत्नी भी शामिल थी। आरोपी ने पत्नि को मॉ बताकर पीड़िताओ से मिलवाया था, महिलाओ से घर में शारीरिक संबध बनाने और अशलील वीडियो बनाने की प्लानिंग पत्नि करती थी, और महिलाओ से शारीरिक संबध बनाते समय उसकी पत्नि ने आपत्तिजनक वीडियो बनाये थे। * मैकेनिकल इंजीनियर पति अविनाश की दूसरी पत्नि है आरोपी महिला पुलिस पूछताछ में सामने आया की आरोपी अविनाश नरसिंहपुर का रहने वाला है। उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, पहले वह ठेकेदारी करने के साथ ही व्यापारियों को बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का भी काम था। अपने कारोबार से वह महीने में दो लाख से अधिक कमाता था। लेकिन जितना पैसा वह कमाता था, उतना खर्च भी करता था। आरोपी पत्नि चंद्रिका अविनाश की दूसरी पत्नी है। पढ़ाई पूरी करने के बाद अविनाश के परिवार वालो ने उसकी शादी कर दी थी, लेकिन पहली पत्नी से अनबन के चलते उसका तलाक हो गया था। पहली पत्नि से तलाक के बाद अविनाश की मुलाकात नरसिंहगढ़ की रहने वाली चंद्रिका से हुई थी। बाद में उसने चंद्रिका से दसूरी शादी कर ली। शादी के बाद उसे कारोबार में नुकसान होने लगा। उसके खिलाफ कई लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज कराईं। - 2023 से दंपत्ति मेट्रिमोनियल साइट से तलाकशुदा महिलाओं को बना रहे थे निशाना अविनाश की ठगी में उसकी पत्नि चंद्रिका ने भी इसमें उसका साथ दिया। साल 2023 से दोनों ने मेट्रिमोनियल साइट से तलाकशुदा महिलाओं को ठगना शुरू किया। आरोपी ने पहले तो शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल पोस्ट की। इसके बाद पांच महीने के भीतर दो महिलाएं उसके संपर्क में आईं। आरोपी ने उन दोनों महिलाओं को शादी का झांसा देकर उन दोनो के साथ दुष्कर्म किया बल्कि कारोबार में निवेश के नाम पर दोनों महिलाओं से 40 लाख और 45 लाख रुपए भी लेकर हड़प लिए। कई महीनो तक शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपी ने दोनों महिलाओं को धमकाते हुए शादी करने से मना कर दिया। * फायनेंस कंपनी की आड़ में की कई लोगो से धोखाधड़ी पुलिस जॉच में इस बात के सुराग भी मिले है, कि आरोपी पति-पत्नी फायनेंस कंपनी की आड़ कई लोगों को अपना शिकार बनाकर ठगी कर चुके है। सूत्र बताते है की शातिर दंपत्ति अविनाश और चंद्रिका श्री धनलक्ष्मी फायनेंस कंपनी भी चला रहे थे। पुलिस को भी इस संबध में जानकारी हाथ लगी है की इसी फाइनेंस कंपनी की आड़ में पति-पत्नि लोगों को ठगने का काम करते थे। इंदौर का एक पुलिस वाला भी इनके ठगी के जाल में फंस चुका है। वहीं यह भी सामने आया की चंद्रिका आसपास के लोगो को बताती थी, कि वह नरसिंहगढ़ की रहने वाली है, जबकि पति राजगढ़ का है। लेकिन किराए का मकान लेते समय अविनाश ने जो आधार कार्ड दिया, उसमें पिता का नाम पुरुषोत्तम प्रजापति, निवासी इंदौर लिखा है। पुलिस का कहना है की आरोपी पति-पत्नि के ठगी के तरीके से पता चलता है, कि ये लोग मकान किराए पर लेते थे। और ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद चंपत होकर मकान बदल देते थे। जुनेद / 12 सितंबर