राज्य
14-Sep-2025
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले 5 दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब तक कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में बारिश का दौर थम सा गया है। 4 दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हुई। दिन में निकल रही तेज धूप से दिल्ली वालों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। हालांकि, अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 14 सितंबर, रविवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अगले 5 दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं 14 से 18 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 14 से 16 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। 18 और 19 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश होने की संभावना है। 14 और 16, 19 सितंबर के दौरान तमिलनाडु, कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ सितंबर /2025