राज्य
14-Sep-2025
...


इन्दौर (ईएमएस) श्राद्ध पक्ष में पूजी जाने वाली लोकमाता संझा देवी की जायसवाल महासभा की महिलाओं ने मालवा निमाड़ की पारम्परिक संस्कृति अनुसार पूजन कर संझा माता पर्व उत्साह के साथ मनाते संझा माता के दोहे और गीतों की प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपा जायसवाल, साधना जायसवाल, मनीषा राय ने बताया कि मालवा अंचल व निमाड़ में श्राद्ध पक्ष के समय संध्या माता का आगमन होता है, लेकिन आधुनिक युग में यह पर्व विलुप्त होता जा रहा है। इसी सुंदर संस्कृति को जीवित रखने के लिए उक्त आयोजन किया था। इस अवसर पर अंजलि जायसवाल, तानिया जायसवाल, ज्योति जायसवाल, पूजा जायसवाल, ममता राय, मीना चौकसे अनामिका जायसवाल, माया जायसवाल, छाया जायसवाल, संध्या राधा किशन जायसवाल रश्मि राय सुनीता जायसवाल, कंचन जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। आनन्द पुरोहित/ 14 सितंबर 2025