रायपुर(ईएमएस)। रायपुर नगर पालिक निगम ने अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन-8 के नगर निवेश विभाग ने शहीद भगत सिंह वार्ड (क्रमांक 21) के टाटीबंध क्षेत्र में 1746 वर्गफुट में बने अनाधिकृत निर्माण को तोड़ दिया। जोन-8 की कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन और उप अभियंता लोचन प्रसाद चौहान की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। नगर निगम ने बताया कि स्वीकृति के विपरीत बनाए गए इस निर्माण को तत्काल ध्वस्त किया गया। साथ ही संबंधित निर्माणकर्ता को भविष्य में नियमों का पालन करने की कड़ी हिदायत दी गई है। नगर निगम का कहना है कि शहर में नियम विरुद्ध किसी भी तरह का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सत्यप्रकाश(ईएमएस)14 सितंबर 2025