राज्य
18-Sep-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शाहजहानाबाद में वार्षिक विमान उत्सव, स्नेह सम्मेलन का आयोजन हुआ। गाजे बाजे के साथ सगीतमय स्वर लहरियों के साथ भक्ति नृत्य किया। प्रभु पार्शनाथ की भक्ति में जयकारे लगाए गए, समाज प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया शोभायात्रा के बाद श्रीजी का कलशाभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। समाज के क्षमावाणी कार्यक्रम में बडो के चरण स्पर्श कर और सभी ने एक दूसरे से हाथ जोड़कर जाने अनजाने में की गई गलतियों की क्षमा याचना की। इस अवसर पर भोपाल की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मालती राय मुख्य अतिथि थी। महापौर ने अपने संबोधन में जैन धर्म के क्षमा वाणी पर्व को वर्तमान में विश्व शांति का महत्वपूर्ण सूत्र बताते हुए कहा यह क्षमा वाणी पर्व जन जन तक पहुंचना चाहिए। मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित जैन कलश, मगनलाल जैन, शरद जैन, विजय जैन, सौरभ जैन, संजय गोहिल ने समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी अध्यक्ष मनोज जैन बांगा, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद हिमांशु पंकज सुपारी, अशोका गार्डन मंदिर अध्यक्ष सत्येंद्र जैन (गुड्डू भैया), अरविंद जैन सुपारी ,पूर्व पार्षद सोनू जैन भाभा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन (चोकसें नगर), ट्रस्टी विपिन जैन एमपीटी, सुनील जैन पब्लिशर, अभिषेकराज जैन, नितेश जैन मामा, रितेश जैन गोल्ड, विशाल जैन अजमेरा, राजेश जैन लड्डू, गौरव जैन आध्या, रोहित जैन पापड़, अभिषेक जैन हनी सहित लोग मौजूद थे । शाहजहानाबाद जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित जैन कलश ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष संजय गोहिल ने किया। अंशुल जैन / 18 सितम्बर, 2025