क्षेत्रीय
18-Sep-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने इस चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। चित्र प्रदर्शनी में पीएम मोदी के बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के पूरे सफर को दर्शाया गया है। शेषराव यादव ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन कर रही है। जो भारत कभी पिछलग्गू माना जाता था, आज अपने आत्मविश्वास से दुनिया को प्रेरित कर रहा है। 11 वर्षों में कई क्षेत्रों में नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं। आम आदमी और वंचितों को प्राथमिकता देने की वजह से हर नागरिक के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह प्रदर्शनी मोदी जी के संघर्षमय जीवन, राष्ट्र सेवा के संकल्प और अदम्य कार्यशक्ति का प्रेरक दर्पण है। निस्संदेह, ऐसी प्रदर्शनी नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करेगी। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, भारत घई, दिन्शु यादव, विजेन्द्र चौहान,संजय सक्सेना, संजय पटेल, धर्मेन्द्र मिगलानी, संदीप सिंह चौहान, विजय नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 18 सितंबर 2025