- सेंसेक्स 180 अंक टूटा, निफ्टी 24800 के नीचे मुंबई (ईएमएस)। एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख की वजह से घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। एफएमसीजी और आईटी शेयरों में बिकवाली ने बाजार को नीचे खींचा। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में मुनावसूली से भी बाजार की शुरुआती कारोबार पर पर नेगेटिव असर पड़ा। इससे पहले गुरुवार को बाजार विजयादशमी पर्व और गांधी जयंती के अवसर पर बंद रहे। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिरावट के साथ 80,684.14 अंक पर खुला। यह 102.11 अंक की गिरावट लेकर 80,881.20 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी गिरावट लेकर 24,759.55 पर खुलकर 47.85 अंक की गिरावट के साथ 24,786.65 अंक पर था। वहीं एशियाई बाजारों में शुक्रवार सुबह मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। देश में सितंबर में बेरोजगारी दर बढ़कर 2.6 प्रतिशत हो गई, जो कि अनुमानित 2.4 प्रतिशत से बेहतर रही। वहीं ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी, एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इस बीच मुख्य भूमि चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। दूसरी ओर अमेरिका में वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स टेक्नीकल सेक्टर में तेजी के चलते रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। हालांकि, निवेशक अमेरिकी सरकार के दूसरे दिन के शटडाउन के दौरान निजी श्रम बाजार डेटा पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। टेक-प्रधान नैस्डैक कंपोजिट 0.39 प्रतिशत चढ़ा, ब्रोडर एसएंडपी-500 में 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही। जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.17 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। सतीश मोरे/03अक्टूबर ---