इंदौर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश टेनिस संघ द्वारा इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित की जा रही वी.एस.एन. अखिल भारतीय टेलेन्ट सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में आज मुख्य दौर के रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में स्थानीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला, जहाँ मध्य प्रदेश के रूधव पाटीदार और मुदित शर्मा बालक वर्ग से, तथा अहेली भावसर और प्रिषा शर्मा बालिका वर्ग से अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुँच गए हैं। स्पर्धा का भव्य शुभारम्भ राजेश व्यास (आई.पी.एस.) डी.सी.पी. झोन-3, इंदौर, अभिमन्यू गढा और अर्जुन धूपर, ट्रस्टी इंदौर टेनिस क्लब के आतिथ्य में किया गया। इस उद्घाटन समारोह का संचालन इरफान अहमद द्वारा किया गया। बालक वर्ग-12 वर्ष आयु के मुख्य दौर के परिणामों में, रूधव पाटीदार (म.प्र.) ने ओमकारा निखरा (म.प्र.) को 6-1, 6-0 के सीधे सेटों में हराया, जबकि मुदित शर्मा (म.प्र.) ने विहान कलानी (म.प्र.) को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 6-4 से मात दी। अन्य परिणामों में, अदविथ भार्गव (म.प्र.) ने समवेद जोशी (म.प्र.) को 6-1, 6-0 से, मनवीर सिंह होरा (म.प्र.) ने अर्जुन विंद्रा (म.प्र.) को 6-4, 6-1 से, अयांष सोनी (म.प्र.) ने हृदान डागा (म.प्र.) को 6-0, 6-1 से, नैतिक जैन (म.प्र.) ने अक्षज कुमार (म.प्र.) को 6-1, 6-4 से, रेयांष पटेल (म.प्र.) ने विवॉन तोमर (म.प्र.) को 6-3, 6-0 से, और ऋगवेद मालसे (म.प्र.) ने समवर्ध सोनी (म.प्र.) को 6-0, 6-0 के आसान अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका वर्ग-12 वर्ष आयु के मुख्य दौर में, अहेली भावसर (म.प्र.) ने मिराया अग्रवाल (म.प्र.) को 6-1, 6-0 से पराजित किया, वहीं प्रिषा शर्मा (म.प्र.) ने मान्यता कौशल (म.प्र.) को 6-0, 6-1 के एकतरफा स्कोर से हराया। इसके अतिरिक्त, रीत सोनी (म.प्र.) ने साएषा दाषोरा (म.प्र.) को 6-1, 6-4 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रकाश/13 अक्टूबर 2025