क्षेत्रीय
16-Oct-2025
...


* *हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संकल्प पर ज़ोर* गुना (ईएमएस) गुना। आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान यह एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींंव है यह हमारे भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र सरकार में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ब मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आव्हान है कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाए, अपनी संस्कृति को गले लगाए, और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें।हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है, और हमारी शक्ति है। हमारे देश के कारीगरों, हमारे किसानों, हमारे छोटे व्यापारियों ,और हमारे उद्यमियों के प्रति एक सम्मान है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो हम अपने देश की मिट्टी से जुड़ते हैं अपने लोगों की मेहनत को सम्मान देते हैं और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं। उक्त बात बुधवार को आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान को लेकर आयोजित गुना विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर जिले के चारों विधानसभा में सम्मेलन होने जा रहे हे। इसी को लेकर बुधवार को स्थानीय होटल में भाजपा ने गुना विधानसभा का सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने पर बल मिल रहा हे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के मंत्र को दोहराते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देश भर में चलाया जा रहा हे। जिले के चारों विधानसभाओ तीन माह चलने वाले इस कार्यक्रम को हमारे कार्यकर्ता भव्यता के साथ घर घर जाकर प्रचार प्रसार करे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को भी प्रोत्साहन देगा, जिससे भारत सही मायने में आत्मनिर्भर बनेगा। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने संबोधित कर स्वदेशी अपनाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता अरविंद गुप्ता, जिला महामंत्री संतोष धाकड़, सह संयोजक महेंद्र किरार एवं पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आत्मनिर्भर भारत जिला संयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता किया एवं आभार सह संयोजक गिर्राज भार्गव ने माना। जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि आज गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का बमोरी स्थित निजी गार्डन में बमोरी विधानसभा का सम्मेलन आयोजित किया गया हे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य जन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।( सीताराम नाटानी ईएमएस)