क्षेत्रीय
16-Oct-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। अनाज ब्रोकर्स एसोसिएशन का जिले में औपचारिक गठन किया गया। बैठक में संघ की पहली कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से श्यामसुंदर उपाध्याय को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर मोनू साहू एवं आशीष जैन,सचिव पद पर विक्की साहू, महामंत्री पद पर मिथुन रघुवंशी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद माहेश्वरी और मीडिया प्रभारी संदीप साहू एवं अनिल शर्मा नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान संघ के सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ भविष्य में संघ के तत्वाधान में कार्य करने की शपथ ली। बैठक में छिंदवाड़ा जिले के समस्त अनाज दलालों की उपस्थिति रही और उन्होंने संघ की गतिविधियों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। अनाज ब्रोकर्स एसोसिएशन का उद्देश्य जिले में अनाज व्यापार को व्यवस्थित करना, सदस्यों के हितों की रक्षा करना और व्यापारिक पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। ईएमएस/मोहने/ 16 अक्टूबर 2025