क्षेत्रीय
16-Oct-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। दीपावली के अवसर पर शुक्रवार 17 अक्टूबर से कृषि उपज मंडी में छह दिन अनाज का क्रय विक्रय नहीं होगा। छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ ने इस संबंध में मंडी सचिव को सूचना दी थी। मंडी प्रबंधन ने इस संबंध में किसानों को सूचना दी है शनिवार से आगामी बुधवार 22 अक्टूबर तक मंडी में अनाज का क्रय विक्रय नहीं होगा। 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त में खरीदी का श्रीगणेश किया जाएगा। लगातार छह दिन के लिए मंडी को बंद करने को लेकर हम्माल मित्र मंडल ने विरोध किया। हम्मालों का कहना है कि व्यापारियों ने बैठकर निर्णय लिया और मंडी प्रबंधन ने मान भी लिया। शुक्रवार केा मंडी शुरू होना थी। इससे कई किसानों और मंडी में काम करने वाले हम्माल श्रमिकों को नुकसान होगा। ईएमएस/मोहने/ 16 अक्टूबर 2025