लंदन (ईएमएस)। आपको लगता है कि आज के हॉलीवुड-बॉलीवुड के स्टार की पार्टियां या अरब शेखों के जश्न सबसे बड़े होते हैं तो आपको प्राचीन काल की एक पार्टी के बारे में जानना चाहिए। 3,000 साल पहले की उस दावत से आप अनजान हैं, जिसने इतिहास में ‘भव्यता’ की परिभाषा तय की थी। यह थी असूरी साम्राज्य के शासक अशुरनासिरपाल द्वितीय की दावत, जो न सिर्फ भोजन का उत्सव थी, बल्कि शक्ति, समृद्धि और साम्राज्य की एकजुटता का प्रतीक थी। 879 ईसा पूर्व में इराक के प्राचीन शहर काल्हू (आज का निमरूद) में उनके नए महल के उद्घाटन पर यह 10 दिनों तक चली पार्टी इतनी विशाल थी कि इतिहासकार इसे ‘दुनिया की पहली दर्ज मेगा-फेस्ट’ कहते हैं। 3,000 साल पहले असूरी साम्राज्य के शासक अशुरनासिरपाल द्वितीय ने ऐसी दावत दी, जिसने भव्यता की परिभाषा तय की। 879 ईसा पूर्व में इराक के काल्हू शहर में नए महल के उद्घाटन पर 10 दिन तक चली यह पार्टी दुनिया की पहली मेगा-फेस्ट थी। शिलालेख के अनुसार, 69,574 मेहमानों को आमंत्रित किया गया। इसमें 47,074 सामान्य नागरिक, 5,000 विदेशी दूत, 16,000 स्थानीय लोग और 1,500 महल अधिकारी शामिल थे। मेहमानों का स्नान, सुगंधित तेल से मालिश और तोहफों के साथ स्वागत किया गया। आयोजन खुले प्रांगण में हुआ, जहां मशालें जलती थीं और मसालों की महक थी।यह दावत केवल जश्न नहीं, बल्कि असूरी साम्राज्य की शक्ति और उदारता का प्रदर्शन थी। विदेशी दूतों को बुलाकर राजा ने अपनी समृद्धि दिखाई। यह सॉफ्ट पावर का प्राचीन उदाहरण था। ये दावत केवल जश्न नहीं थी, यह एक राजनीतिक संदेश था यह दिखाने का कि असूर साम्राज्य कितना शक्तिशाली और उदार है। स्टेला खुद एक ‘प्रचार स्टंट’ था। राजा ने अपने विजय अभियानों में लिखा कि उन्होंने (450 शेर मारे, 30 हाथी पकड़े!), शहर निर्माण और देवताओं की कृपा का बखान किया। विदेशी दूतों को बुलाकर उन्होंने दिखाया कि उनका साम्राज्य इतना समृद्ध है कि 70 हजार को 10 दिन खिला सकते हैं। यह ‘सॉफ्ट पावर’ का प्राचीन उदाहरण था। पुरातत्वविद् के मुताबिक, ‘यह संख्या अतिश्योक्ति हो सकती है, लेकिन प्रतीकात्मक रूप से यह राजा की पहुंच दिखाती है। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर उन्होंने संख्या कैसे गिनी। क्या कोई आदमी गेट के एंट्रेंस पर बैठा दिया गया था। मेन्यू में क्या था मेन्यू में 1,000 मोटे बैल, 10,000 भेड़ें, 15,000 मेमने, 500 हिरण, 500 गजेल, 1,000 बत्तखें, 10,000 मछलियां, 10,000 अंडे, 10,000 ब्रेड, 10,000 बीयर के घड़े और 10,000 वाइन की खालें शामिल थीं। 10 दिनों का महासमागम राजा का स्वागतशिलालेख ‘बैनक्वेट स्टेला’ ब्रिटिश म्यूजियम में आज भी सुरक्षित है। इसमें राजा की ओर से दिए गए विशाल भोज के बारे में लिखा है। हालांकि कई लोग इसे बढ़ा-चढ़ाकर लिखा गया है। शिलालेख के मुताबिक राजा ने कुल 69,574 मेहमानों को आमंत्रित किया। यह संख्या इतनी सटीक लगती है कि लगता है कोई एक्सेल शीट बनाई गई थी। इसमें 47,074 सामान्य नागरिक पूरे साम्राज्य से बुलाए गए। 5,000 विदेशी दूत, 16,000 काल्हू के स्थानीय निवासी जिसमें व्यापारी से किसान तक शामिल थे। वहीं राजमहल के 1,500 अधिकारी शामिल थे। वीरेंद्र/ईएमएस 26 अक्टूबर 2025