* फूलमालाओं और पटाखों से पटा पूरा मार्ग कोरबा (ईएमएस) कोरबा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के कोरबा प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ऐसा ऐतिहासिक स्वागत किया कि पूरा ट्रांसपोर्ट नगर चौक गूंज उठा। हर तरफ “जय भाजपा-जय अनुसूचित मोर्चा” और “डॉ. सनम जांगड़े अमर रहें” के नारे लगते रहे। डॉ. सनम जांगड़े के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे पंक्तिबद्ध होकर पुष्प वर्षा की।उनके वाहन पर फूलमालाओं की बरसात की गई, ड्रम और ढोल की थाप पर कार्यकर्ता झूम उठे। ट्रांसपोर्ट नगर चौक से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर डॉ. सनम जांगड़े ने कहा की “समाज की आवाज को शक्ति में बदलना ही हमारा लक्ष्य हैं। कोरबा नगर की इस गर्मजोशी ने मेरा हृदय भर दिया है। अनुसूचित जाति मोर्चा का हर कार्यकर्ता समाज की ताकत और सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मंत्र को धरातल पर उतारने का दायित्व हम सब पर है। अब हमारा लक्ष्य है समाज की आवाज़ को संगठन की शक्ति में बदलना और हर जरूरतमंद तक भाजपा की योजनाओं को पहुंचाना।” उन्होंने आगे कहा कि “भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि यह सामाजिक चेतना का आंदोलन है। हम अनुसूचित जाति समाज की आकांक्षाओं को नए आयाम देंगे। हर गांव, हर बस्ती में शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की ज्योति जलाना हमारा संकल्प है।” जिला अध्यक्ष सरजू अजय, महामंत्री बबलू डहरिया, राजेश लहरे, प्रदेश मंत्री सुनीता पटाले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील गर्ग, डॉ. जी.के. लहरे, कुंतीजांगड़ा, मीना लहरे, मनोज लहरे, राजेश लहरे, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, जिला मंत्री सतीश झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 26 अक्टूबर / मित्तल