राज्य
26-Oct-2025
...


* 5 नवंबर को रात 9 बजे से भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन उल्हासनगर, (ईएमएस)। गुरु नानक देवजी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर उल्हासनगर में चहुँओर हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल है। हर साल की तरह इस साल भी उल्हासनगर के प्रसिद्ध धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहरिया सिंह साहिब दरबार द्वारा गुरु नानक देवजी महाराज का 556वां प्रकाश पर्व बड़े उत्साह और भक्तिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रतिदिन सुबह उल्हासनगर के विभिन्न मार्गों से भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को तीसरे दिन प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में साध संगत की मौजूदगी रही। प्रभात फेरी में दरबार प्रमुख जसकीरत सिंह भाईसाहब और त्रिलोचन सिंह (टिल्लू) भाईसाहब तथा प्रसिद्ध समाजसेवी गोपी हासिजा मौजूद रहे। मालूम हो कि हर रोज आयोजित प्रभात फेरी में हजारों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। प्रभात फेरी के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा की जाती है। दरबार प्रमुख जसकीरत सिंह भाईसाहब और त्रिलोचन सिंह (टिल्लू) भाईसाहब कहते हैं, गुरु नानक देवजी की शिक्षाओं के अनुसार, हमें अपने जीवन को समृद्ध बनाने और मानवता की सेवा करने के लिए इस समारोह में भाग लेना चाहिए। साथ ही इस प्रकाश पर्व के अवसर पर उल्हासनगर की सभी साध संगतों से अनुरोध किया है कि वे इस समारोह में भाग लें और अपने जीवन में सुख और शांति प्राप्त करें। * 5 नवंबर को रात 9 बजे से भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन दरबार के त्रिलोचन सिंह (टिल्लू) भाईसाहब ने कहा, कि 5 नवंबर को रात 9 बजे से भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है जिसमें सनी मूलचंदानी, संत बाबा चिमनजीत सिंह लाल, रौशन सिंह साहब, गुरुप्रीत सिंह साहब शिमला वाले अपने प्रवचनों से सभी साध संगत को निहाल करेंगे। गुरु नानक देवजी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में इस साल दरबार साहब में मणिकरण साहब जी की झांकी तैयार की जा रही है। संतोष झा- २६ अक्टूबर/२०२५/ईएमएस