राज्य
02-Nov-2025


सिवनीमालवा (ईएमएस)। भाजपा नगर मंडल सिवनीमालवा के तत्वावधान में कुर्मी समाज धर्मशाला में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस भारत की एकता,अखंडता और शक्ति का प्रतीक है। महान स्वतंत्रता सेनानी,भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर हम कोटि-कोटि नमन करते हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, जिला मंत्री जितेन्द्र चौहान,पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर राजपूत, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर, पार्षद किरण राठौर, नगर उपाध्यक्ष कृष्णा व्यास, अन्नू काका, नगर महामंत्री अतुल बकोरिया, तुषार लौवंशी, नगर मंत्री चंद्रकांत कुशवाह, मनोज कपिल, ऋषिकांत पटवा, प्रतीक कोठारी,रोनी साध, रोहित कुचबंदिया, मोनू वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। ईएमएस / 02/11/2025