क्षेत्रीय
03-Nov-2025
...


कोरबा (ईएमएस) सिख समाज के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में 5 नवंबर को मनाई जाएगी। इससे पूर्व समाज के लोगों ने नगर में प्रभात फेरी निकालकर प्रकाश पर्व का संदेश दिया। प्रभात फेरी गेवरा स्थित गुरुद्वारा से निकाली गई। जहां से प्रभातफेरी कुचेना स्थित सरदार रणवीर सिंह गोल्डी के यहां पहुंची। जहां प्रभात फेरी में शामिल संगतों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। प्रभात फेरी के दौरान पूरे रास्ते सिख संगतों ने धन गुरु नानक प्यारे गुरबाणी कीर्तन किया। जिससे प्रभात फेरी का माहौल भक्तिमय रहा। प्रभात फेरी पूर्ण होने के बाद महिला संगतों के द्वारा शबद कीर्तन किया गया। कीर्तन एवं अरदास के उपरांत प्रभात फेरी में शामिल संगतों को जलपान कराया गया। बताया गया कि प्रभात फेरी गेवरा दीपका से आई थी। घर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। उनके द्वारा घर में शबद कीर्तन किया गया। शबद कीर्तन के बाद अरदास की गई और उनको स्वल्पाहार करा उपहार देकर विदाई दी गई। 03 नवंबर / मित्तल