- बाद में बच्चो को साथ रखने से इंकार कर भगा दिया भोपाल(ईएमएस)। गोविंदपुरा इलाके में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक ने शादीशुदा महिला से दोस्ती की और फिर उसे घुमाने के बहाने अपने साथ जबलपुर ले गया। वहॉ आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने इंकार कर दिया जिसके बाद मामला पुलिस के पास जा पहुंचा। थाना पुलिस से मिली जाकनारी के अनुसार चेतक ब्रिज के पास रहने वाली 29 वर्षीय महिला करीब चार दिन पहले अपने बच्चों सहित संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। बाद में वह वापस भोपाल पहुंची और पुलिस में शिकायत करते हुए बताया की उसकी दीपक मालवीय नामक एक युवक से इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। पहचान बढ़ाने के बाद दीपक उसे बहाने से अपने साथ जबलपुर ले गया। वहॉ उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबध बना डाले। बाद में आरोपी ने उसके बच्चों को अपने साथ रखने से इंकार करते हुए शादी करने से मना कर उसे भगा दिया। इसके बाद वह भोपाल आकर पुलिस के पास पहुंचीं। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर दीपक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस पार्टी जल्द ही जबलपुर जाने की तैयारी में है। जुनेद / 3 नवंबर