राज्य
05-Nov-2025


भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मभूषण से अलंकृत बिहार कोकिला डॉ. शारदा सिन्हा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. शारदा सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज में अनगिनत मैथिली, भोजपुरी और हिंदी गीतों के गायन से भारतीय लोक संस्कृति को समृद्ध किया। वे विशेष रूप से छठ पूजा को समर्पित अपने गीतों के लिए सदा अविस्मरणीय रहेंगी। धर्मेन्द्र, 05 नवम्बर, 2025