राज्य
16-Nov-2025
...


रांची(ईएमएस)।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया टैलेंट हंट का आयोजन करने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम में पूरे देश को 6 जोन में बांटा गया है। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत झारखंड में भी मीडिया टैलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए झारखंड को 7 जोन में बांटा गया है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोदे पाटिल ने रांची में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि जिन्हें झारखंड की ऐतिहासिक और भौगोलिक जानकारी हो कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित हो और संविधान के प्रस्तावना की अच्छी जानकारी रखने वाले हो वह इस मीडिया टैलेंट हंट में शामिल हो सकते हैं। मीडिया टैलेंट हंट में सफल प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर का पार्टी प्रवक्ता, मीडिया कोऑर्डिनेटर और मीडिया पैनलिस्ट बनाया जाएगा।